नवादा में PM-AJAY योजना पर कार्यशाला, 25 गांवों में चलेगा प्रशिक्षण अभियान

PM AJAY Scheme Nawada: नवादा के सिरदला प्रखंड में प्रधानमंत्री अजय (PM-AJAY) योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई. योजना के तहत 25 गांवों का चयन कर विकास मित्र, टोला सेवक और जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

PM AJAY Scheme Nawada: सिरदला प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रधानमंत्री अजय (PM-AJAY) योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) दीपेश कुमार ने की. इस दौरान योजना के तहत प्रखंड के 25 गांवों का चयन किया गया, जहां विभिन्न विकासात्मक एवं सामाजिक योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा.

चयनित गांवों में विकास मित्र और टोला सेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण

कार्यशाला में कल्याण पदाधिकारी नेहा कुमारी ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि चयनित गांवों में विकास मित्र, टोला सेवक एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.

सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया गया जोर

कार्यशाला में अधिकारियों ने प्रतिभागियों से अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभुकों की सही पहचान तथा नियमित जनसंपर्क के माध्यम से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और विकास मित्र रहे मौजूद

कार्यक्रम में विकास मित्र प्रखंड समन्वयक मिथलेश राजवंशी, मालती कुमारी, रेखा कुमारी, प्रमल कुमार, अनिल कुमार, शंकर राजवंशी, अखलेश कुमार, पप्पू रिकियासन सहित सभी विकास मित्र मौजूद रहे.

इसके अलावा चयनित पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि ब्राम्हदेव राजवंशी, दिनेश यादव, कैलाश सोनार, अजय राजवंशी, रामबालक घातवार, लखिनरायण साव तथा टोला सेवक दिलीप मांझी, सुरेंद्र कुमार, राजेश रिकियासन, पप्पू कुमार सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भी कार्यशाला में भाग लिया.

प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का किया गया समाधान

कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों के सवालों का समाधान किया गया. साथ ही आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए सभी से अपने-अपने क्षेत्रों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >