नवादा में डीएलएड प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ के लिए विद्यालयों में किया गया रवाना

नवादा में मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ने डीएलएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ के लिए विभिन्न विद्यालयों में रवाना किया. प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेश कुमार ने अभ्यास पाठ को शिक्षक-प्रशिक्षण की आत्मा बताया.

नवादा: मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, इंडस्ट्रियल एरिया, पुलिस लाइन, नवादा में बुधवार को डीएलएड सत्र 2025-27 (प्रथम वर्ष) के प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ (प्रैक्टिस टीचिंग) के लिए विभिन्न विद्यालयों में रवाना किया गया. महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेश कुमार, प्राचार्य मनीराम तथा प्राध्यापक धर्मराज गौर, राजित राम यादव एवं विवेक आजाद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विदा किया.

अभ्यास पाठ शिक्षक-प्रशिक्षण की आत्मा : डॉ. शैलेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि अभ्यास पाठ शिक्षक-प्रशिक्षण की आत्मा है. यही वह मंच है, जहां प्रशिक्षु अपने ज्ञान, कौशल, नेतृत्व क्षमता और मानवीय मूल्यों का वास्तविक परिचय देता है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से विद्यालयों में अनुशासन, समयपालन, नवाचार और नैतिक मूल्यों के साथ शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया.

शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता

प्राचार्य मनीराम ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण भी करता है. उन्होंने प्रशिक्षुओं से अपने व्यवहार, कार्यशैली और समर्पण के माध्यम से महाविद्यालय की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया.

प्रेरक विचारों से बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने विश्व के महान शिक्षाविदों और महापुरुषों के प्रेरक विचार साझा कर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया. प्राध्यापक धर्मराज गौर, राजित राम यादव और विवेक आजाद ने प्रशिक्षुओं को विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील, रचनात्मक और उत्तरदायी शिक्षक की भूमिका निभाने का संदेश दिया.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मी कमलेश प्रसाद, राकेश कुमार, निरंजन कुमार, सुभाष कुमार तथा जितेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >