PHOTOS : नवादा छोटी हत्याकांड का मामला : 5 तस्वीरों से जानिए प्रेम से लेकर मौत की कहानी

1 / 6
PHOTOS : नवादा छोटी हत्याकांड का मामला : 5 तस्वीरों से जानिए प्रेम से लेकर मौत की कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

नवादा के लव स्टोरी की दमन में दर्दनाक एन्डिंग

Nawada News : दो साल पहले पति को छोड़ प्रेमी संग दमन गई नवादा की विवाहिता छोटी कुमारी की हत्या का मामला सामने आया है. एक ट्रॉली बैग में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस प्रेमी पर शक कर रही है.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

दो वर्षों पहले पति को छोड़ प्रेमी संग रहने गई थी दमन

नवादा की विवाहिता छोटी कुमारी दो साल पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ दमन में नई जिंदगी शुरू करने चली गई थी. परिवार और समाज की परवाह किए बिना दोनों दूसरे राज्य में जाकर साथ रहने लगे.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

हत्यारा प्रेमी ऋषभ कुमार

नवादा के ही सिऊर गांव का हत्यारोपित निवासी प्रेमी ऋषभ कुमार के साथ दो साल पहले नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए पति को छोड़कर दमन गई थी छोटी. परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो रोह थाने में अपहरण और गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर लगी स्थानीय की भीड़

छोटी और ऋषभ कुमार ने दमन में किराये का मकान लिया और पति-पत्नी की तरह रहने लगे. वारदात के बाद आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

घटनास्थल पर पुलिस और अस्पताल से फॉरेंसिक टीम पहुंची. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद कई अहम तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

7 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

ट्रॉली बैग में मिली छोटी कुमारी की लाश

स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में पड़े ट्रॉली बैग की सूचना पुलिस को दी थी. जब बैग खोला गया तो उसके अंदर महिला का शव मिला. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शुरुआती जांच में पुलिस का शक सीधे ऋषभ कुमार पर गया, क्योंकि घटना के बाद से वह लापता बताया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि छोटी कुमारी की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और उसके पीछे की असली कहानी क्या थी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >