Nawada News : नेमदारगंज पंचायत सरकार भवन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

Nawada News : लोगों की आंख जांच कर दी गयीं दवाएं

अकबरपुर. अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के तत्वावधान नेमदारगंज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें दूर-दूर के गांवों से आये लोगों की जांच कर दवाएं दी गयीं. नवादा राजद जिलाध्यक्ष सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय यादव के नेतृत्व में जांच शिविर लगाया गया. इसमें 150 मरीजों के नेत्रों की जांच की गयी. जिनकी आंखों की रोशनी में दवा से सुधार हो सकता था, उन्हें दवाएं दी गयीं. बाकी लोगों का नेत्र इलाज किया जायेगा. ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ राज किशोर सिंह, सिकंदर कुमार व रंजय कुमार ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. समय-समय पर अपने आंखों की जांच करवानी चाहिए. उन्होंने बताया कि नेत्र जांच में अधिकतर मरीजों को मोतियाबिंद व दूरदृष्टि की समस्या होती है. यदि समय पर उपचार किया जाए, तो अंधापन से बचा जा सकता है. इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इस दौरान डॉ राज किशोर सिंह ने मौजूद 20 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद कि शिकायत पायी. उनकी आंख बनायी जायेगी. आयोजनकर्ता उदय कुमार यादव ने बताया कि इस दौरान नेत्र के मरीजों का चश्मा, लेंस, दवा, खाना-पीना व रहना सारी व्यवस्थाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं. उन्होंने बताया कि ऐसी शिविर पहले भी कई बार आयोजित की जा चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >