मारपीट व गोलीबारी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

नेमदारगंज थाना क्षेत्र बेलाटॉड गांव से हुई गिरफ्तारी

नवादा

कार्यालय.

पुराने रंजिश व जमीन के विवाद को लेकर मारपीट व गोलीबारी के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र बेलाटॉड गांव निवासी लौंगी महतो के बेटे शिवनंदन महतो के रूप में हुई है. एसडीपीओ रजौली गुलशन कुमार ने बताया हैं कि थाना क्षेत्र के बेला टॉड में गोलीबारी, हिंसक झड़प व मारपीट में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं.इजिससे नेमदारगंज थाना में गोलीबारी कांड के मामले न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं. बताते चले कि पिछले दिन यानी शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बेलाटॉड गांव के ही उमेश राजवंशी घास काट रहे थे. इसी बीच शिबू नाम का एक व्यक्ति ने मना करने आया, नहीं मानने पर गोली चला दी, जो सीधे बाएं आंख के पास लगी थी. गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसे स्थिति चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया था. गौरतलब हैं कि इन दिनों जिले में अपराध व आपराधिक घटना में अचानक वृद्धि हो गयी हैं. इससे पुलिस की चिंता बढ़ा दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >