पंचगामा ओवरब्रिज पर बड़ा हादसा टला, चलते ट्रैक्टर-डाला का पहिया टूटा, सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियां

नवादा के पंचगामा ओवरब्रिज पर चलते ट्रैक्टर का पहिया टूटने से सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखरीं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

फोटो प्रतिनिधि अकबरपुर अकबरपुर अंचल के नेमदारगंज थाना क्षेत्र स्थित पंचगामा ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा टल गया. नवादा से सीमेंट लोड कर रजौली की ओर जा रहे ट्रैक्टर-डाला का अचानक पहिया टूटकर निकल गया. पहिया निकलते ही डाला असंतुलित होकर झुक गया और उसमें लदी सीमेंट की बोरियां ओवरब्रिज पर बिखर गईं. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय ओवरब्रिज पर वाहनों की आवाजाही जारी थी. अचानक पहिया निकलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और वाहन चालक सतर्क हो गए. गनीमत रही कि उसी समय पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा सड़क हादसा हो सकता था. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और सड़क पर बिखरी सीमेंट की बोरियों को किनारे कर यातायात बहाल कराने में जुट गए. पंचगामा ओवरब्रिज को इस क्षेत्र के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, जहां सुबह-शाम भारी वाहनों की आवाजाही रहती है. ऐसे में चलते वाहन का पहिया निकल जाना वाहन की तकनीकी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराने और ओवरलोडिंग पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहनों की फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >