हर घर तिरंगा अभियान के तहत पकरीबरावां में निकली तिरंगा यात्रा

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पकरीबरावां में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिकारियों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया.

Nawada News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को पकरीबरावां प्रखंड मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार समेत कई अधिकारी और कर्मी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला.

प्रखंड कार्यालय से थाना मोड़ तक निकाली गयी यात्रा

तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर थाना मोड़ तक पहुंची. इसके बाद यात्रा वापस प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया.

Also Read : नवादा में 440 वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

घरों पर तिरंगा फहराने की अपील

यात्रा में शामिल अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की. साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया.

देशप्रेम की भावना मजबूत करना अभियान का उद्देश्य

अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी अलका कुमारी, बीपीएम पूनम प्रजापति समेत प्रखंड के कई अधिकारी और कर्मी शामिल हुए.

Also Read : मेसकौर के स्कूलों में शुरू हुआ चावल का उठाव, एमडीएम संचालन की जगी उम्मीद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >