नवादा के मधुज कुमार ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में हासिल की सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

Nawada News : पकरीबरावां के मधुज कुमार ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. जानिए उनकी प्रेरणादायक सफलता की पूरी कहानी.

Nawada News : सपनों को पंख मिले तो मंजिल दूर नहीं रहती. इस कहावत को चरितार्थ करते हुए पकरीबरावां बाजार निवासी मधुज कुमार ने जून 2026 में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा आयोजित ऑल इंडिया कंपनी सेक्रेटरी (CS) प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. मधुज कुमार पकरीबरावां निवासी अर्जुन प्रसाद संतोषी के पौत्र तथा राकेश प्रसाद संतोषी (डिल्लू जी, गौतम स्वीट्स) और चंदा देवी के द्वितीय पुत्र हैं. सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

राजगीर से दिल्ली तक जारी रहा सफलता का सफर

मधुज ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर, राजगीर (नालंदा) से प्राप्त की. इसके बाद गुरुकुल कुरुक्षेत्र, हरियाणा से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय का रुख किया, जहां से स्नातक की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के साथ ही उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी बनने के लक्ष्य को लेकर सीएस परीक्षा की तैयारी जारी रखी. कठिन और प्रतिस्पर्धी माने जाने वाले सीएस पाठ्यक्रम के तीनों स्तरों को सफलतापूर्वक पूरा कर मधुज ने अपनी प्रतिभा, लगन और अनुशासन का परिचय दिया. उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बन गई है.

Also Read : औरंगाबाद: पत्र जारी होने के बाद भी अवैध तरीके से जारी है स्कूल का संचालन, कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित

बोले- यह सिर्फ मेरी नहीं, पूरे परिवार की सफलता

अपनी उपलब्धि पर मधुज ने कहा कि सफलता में पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद, बड़े भाई का निरंतर मार्गदर्शन तथा माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों के सहयोग और प्रेरणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन के बिना इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं था. मधुज की सफलता से परिवार के लोगों में खासा उत्साह है.

Also Read : औरंगाबाद: 10 साल से बदहाल घोरहत गांव की मुख्य सड़क, जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान

एमएनसी में कंपनी सेक्रेटरी बनने का सपना

सफलता के बाद मधुज का अगला लक्ष्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कंपनी सेक्रेटरी के रूप में कार्य करना है. वे कॉरपोरेट क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान का उपयोग करते हुए कंपनियों के विकास में योगदान देना चाहते हैं. साथ ही निरंतर सीखते हुए एक सफल, जिम्मेदार और कुशल प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बनाने का सपना रखते हैं.

युवाओं के लिए प्रेरणा बनी मधुज की सफलता

मधुज की इस शानदार उपलब्धि ने पकरीबरावां का मान बढ़ाने के साथ ही मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने की मिसाल पेश की है. उनकी सफलता पर परिवार, शिक्षकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि मधुज की उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

Also Read : औरंगाबाद: 10 साल से बदहाल घोरहत गांव की मुख्य सड़क, जलजमाव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विश्वनाथ कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >