नवादा में 14 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार, शराब पीने के आरोप में दो अन्य पकड़े गए

Nawada News : सिरदला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, वहीं शराब पीने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया.

Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. वहीं, शराब पीने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई कर रही है.

14 लीटर देसी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार

थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि सिरदला थाना कांड संख्या 266/26 के अभियुक्त नरौली गांव निवासी मुन्ना राजवंशी, पिता चंद्रमौलि राजवंशी को 14 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध सिरदला थाना में पूर्व से मामला दर्ज है और वह उक्त कांड में अभियुक्त है.

Also Read : बेगूसराय में महिला को गोली मारने का खुला राज, ‘अज्ञात बदमाश’ की कहानी में बड़ा ट्विस्ट; एक आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

पुलिस ने शराब पीने के आरोप में लखीसराय जिले के सलोनाचक गांव निवासी मुकेश कुमार, पिता विश्वनाथ राम तथा नरौली गांव निवासी गोरेलाल राजवंशी, पिता चंद्रमौली राजवंशी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

Also Read : बेगूसराय के मल्हीपुर सिक्सलेन गोलंबर पर श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग, निकाला मशाल जुलूस

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

थानाध्यक्ष विनय कुमार चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं सेवन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. उन्होंने लोगों से अवैध शराब से दूर रहने की अपील की है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों और शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.

Also Read : बेगूसराय में गलत खान-पान से बढ़ रहे हृदय रोगी, बच्चों को फास्ट फूड से बचने की सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पप्पू कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >