सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ 9 गिरफ्तार, दो कारोबारी फरार

Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत देशी महुआ शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने शराबबंदी अभियान के तहत कांड संख्या 221/26 में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी महुआ शराब के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

नौ आरोपित गिरफ्तार, दो कारोबारी फरार

थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में लौंद निवासी सुनील चौधरी, कुशाहन निवासी मुकेश राजवंशी, सिरदला निवासी रवि कुमार, कुशाहन निवासी ललन कुमार, गया जिले के तरमा निवासी अरुण कुमार चौधरी, गया जिले के केवरी निवासी हरिचन्द्र चौधरी, पटना जिले के बाढ़ निवासी गौतम कुमार, सिरदला निवासी सोनू चौधरी तथा गुड़िया देवी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए सभी आरोपित

थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए नवादा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा तथा आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >