बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की ओर से राजकीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित शिक्षिका निकिता भारती को सम्मानित किया गया. प्राथमिक विद्यालय शाहपुर की प्रधान शिक्षिका निकिता भारती को नवीन नगर स्थित संघ भवन में जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.
विद्यालय में किये जा रहे कार्यों की सराहना
कार्यक्रम में निकिता भारती द्वारा विद्यालय में किये जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी. वक्ताओं ने उन्हें राजकीय शिक्षक पुरस्कार का वास्तविक हकदार बताया. साथ ही भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करते रहने की प्रेरणा दी गयी और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार तक पहुंचने का आशीर्वाद दिया गया.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में अविनाश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, विजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, अरुण कुमार पुष्कर, डॉ राजू रंजन, राजू रविदास, सुनील कुमार रजक, राजेश कुमार, सुभाष चंद्र, आनंदी यादव, ज्ञानचंद प्रसाद, महेश प्रसाद यादव, मुकेश चंद्र चौधरी, डॉ गोपाल प्रसाद सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे.
