Nawada News : नवादा शहर में अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. शहर के व्यस्त बाजार इलाके में बैंक से रुपये निकालकर लौट रही एक महिला से बदमाशों ने दिनदहाड़े लाखों रुपये से भरा बैग छीन लिया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए.
.सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, बाइक सवार बदमाश फरार.
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बाइक सवार अपराधियों ने महिला को पहले पीछा किया और मौका मिलते ही बैग छीनकर फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.
लगातार बढ़ती घटनाओं से लोगों में डर
नवादा में हाल के दिनों में चोरी, लूट और छिनतई की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और बाजार इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. घटना के बाद व्यापारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है. तेज रफ्तार ट्रक ने मचाया कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत.
