नवादा: अकबरपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दो गंभीर घायल; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

अकबरपुर में एक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर दिया.

Nawada Road Accident: अकबरपुर थाना क्षेत्र के रजौली-बख्तियारपुर सड़क पर शेकपुरा मोड़ के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, मृतक गौरव कुमार, पिता राजेंद्र सिंह, अपने साथियों के साथ फतेहपुर गांव से हुडराई खेल मैदान में दौड़ने गया था. दौड़ के बाद सभी लोग वापस फतेहपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शेकपुरा गांव के नजदीक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी.

वहीं, हादसे में नवीन सिंह के पुत्र शिवम कुमार और उदय सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद सड़क पर लगी जाम

हादसे के बाद वाहन लेकर फरार हुआ चालक

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष अल्का कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सड़क जाम कर जताया आक्रोश

हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. लोगों ने हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें: दानापुर फायरिंग कांड फॉलोअप: नए युवक से दोस्ती से नाराज था पूर्व प्रेमी, कई दिनों से कर रहा था रेकी; पहले भी दे चुका था धमकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >