नवादा में चोरी करने आया गिरोह, नशे ने बिगाड़ा खेल, घर के अंदर सोता मिला बदमाश

नवादा में एक अनोखी चोरी की घटना हुई, जहां नशे में धुत एक चोर चोरी के बाद उसी घर के एक कमरे में सो गया. सुबह जब घरवालों ने उसे देखा तो हैरान रह गए और उसे पकड़ लिया.

Nawada Crime News : चोरी के बाद चोर आमतौर पर मौके से भाग निकलते हैं, लेकिन नवादा में चोरी की घटना में मामला कुछ अलग रहा. यहां चोरी करने पहुंचे तीन चोरों में से एक चोर उसी घर के एक कमरे में सो गया. सुबह जब घरवालों ने उसे सोते हुए देख के हैरान हो गए. घर में अंजान व्यक्ति को सोया हुए देखकर उसे पकड़ लिया. व्यक्ति को पकड़ने के बाद पुलिस को इसकी सूचन दी गई और उसे उनके हवाले कर दिया गया. घटना नवादा के पुरानी जेल रोड में पवन साव के घर की है. वहीं, उसके दो साथी चोरी का सामान लेकर फरार हो गए.

जेवरात, नकदी और बर्तन ले गये

तीनों चोर रात के अंधेरे में पवन साव के घर में घुसे थे. इसके बाद घर में रखे जेवरात, नकदी, बर्तन और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिये. चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है. घटना के बाद दो चोर सामान लेकर वहां से निकल गए, जबकि उनका एक साथी उसी घर में सो गया. जानकारी के अनुसार तीसरा चोर शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण वह उसी घर के ही एक कमरे में सो गया.

सुबह घरवालों ने सोते हुए पकड़ा

सुबह घरवालों की नजर कमरे में सो रहे युवक पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और युवक को पकड़ लिया. बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गये युवक से पूछताछ शुरू की.

फरार साथियों की तलाश में पुलिस

पुलिस पकड़े गये आरोपित से उसके साथियों और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है. साथ ही फरार दोनों आरोपितों और चोरी गये सामान का पता लगाने में जुटी है. इधर, चोरी करने के बाद उसी घर में सोते हुए चोर के पकड़े जाने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

नवादा : नहर के पानी को लेकर नवादा और शेखपुरा जिलों के ग्रामीण आमने-सामने, थाना पहुंचा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >