नवादा: राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका निकिता भारती का स्काउट-गाइड कैडरों ने किया स्वागत

हरिश्चंद्र स्टेडियम में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के कैडरों ने राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाओं निकिता भारती और सुमन ग्रे का गर्मजोशी से स्वागत किया. सम्मान समारोह में शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई.

Nawada News: हरिश्चंद्र स्टेडियम में बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के कैडरों की ओर से राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समारोह के दौरान जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार ने राजकीय सम्मान से सम्मानित शिक्षिका निकिता भारती और जिला शिक्षा सम्मान 2026 से सम्मानित सुमन ग्रे को अंगवस्त्र, गुलदस्ता आदि देकर सम्मानित किया.

सम्मान से बढ़ा शिक्षकों का उत्साह

सम्मान समारोह में पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिकाओं की उपलब्धि पर खुशी जतायी गयी. स्काउट और गाइड के कैडरों ने उनका स्वागत किया और आगे भी शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर स्काउट मास्टर संतोष कुमार वर्मा, सौरभ गिरी, मुरलीधर, विकास कुमार, अंजना कुमारी, हरियाली कुमारी, राजीव कुमार मनीष और रिशु समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >