नवादा में दर्दनाक सड़क हादसा, आमने-सामने बाइक टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Nawada Road Accident : नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित महादेव मोड़ के समीप बुधवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

Nawada Road Accident : (बब्लू कुमार) नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र स्थित महादेव मोड़ के समीप बुधवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

मृतक की पहचान हिसुआ निवासी शुभम पंडित (30 वर्ष), पिता शंभु पंडित के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शुभम अपने दोस्तों के साथ थाना रोड से महादेव मोड़ की ओर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार आमने-सामने टक्कर हो गई.

सड़क पर तड़पता रहा युवक, अस्पताल में हुई मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि शुभम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

दो घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल रोशन पंडित, पिता शंकर पंडित और सोनू मियां का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही हिसुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

गांव में पसरा मातम, लोगों ने उठाई सड़क सुरक्षा की मांग

शुभम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : प्रोन्नति परीक्षा में शेखपुरा जिला न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी ने पूरे बिहार में हासिल किया 34वां रैंक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >