नवादा सिरदला में भीषण सड़क हादसा, बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत तीन घायल

Nawada Road Accident : नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती और एक बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.

Nawada Road Accident : (पप्पू कुमार) नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती और एक बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुल के पास हुआ दर्दनाक हादसा.

घटना सिरदला थाना क्षेत्र के पदमौल मोड़ के आगे तिलैया नदी पुल के समीप हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर का अगला पहिया अचानक निकल गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा.

बाइक रोकने के बावजूद नहीं टला हादसा.

बताया जा रहा है कि सामने से खतरा आते देख बाइक चालक सोनू कुमार ने बाइक सड़क किनारे रोक दी थी. इसके बावजूद अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे बाइक से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सवार सड़क पर गिर पड़े.

महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल.

हादसे में सोनू कुमार, उनकी पत्नी सलोनी कुमारी और करीब 10 वर्षीय एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि घायल बच्चा सोनू कुमार का साला है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत काफी गंभीर बनी हुई है.

मौके पर पहुंची पुलिस, चालक फरार.

घटना की सूचना मिलते ही सिरदला थाना के एसआई सच्चिदानंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है. वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >