नवादा में ऑपरेशन मुस्कान का असर, पुलिस ने बरामद मोबाइल उसके असली मालिक को लौटाया

नवादा पुलिस 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस लौटा रही है. इस पहल से पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटी है.

Operation Muskan: बिहार पुलिस द्वारा जनहित में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत नवादा पुलिस लोगों के चेहरे पर फिर से मुस्कान लाने की पहल कर रही है. इसी क्रम में बुंदेलखंड थाना पुलिस ने बरामद एक मोबाइल फोन उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया.

पुलिस के अनुसार, मोबाइल बरामद होने के बाद आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद मोबाइल के वास्तविक धारक की पहचान सुनिश्चित कर फोन उसे सुपुर्द कर दिया गया. मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने नवादा पुलिस के प्रति आभार जताया.

चोरी या गुम मोबाइल को मालिक तक पहुंचाने की पहल

पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य चोरी, गुम या अन्य कारणों से लोगों से दूर हुए मोबाइल फोन समेत अन्य सामान को पुलिस एवं तकनीकी प्रयासों के माध्यम से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना है.

नवादा पुलिस की इस पहल से लोगों को खोया हुआ सामान वापस मिलने के साथ पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने में भी मदद मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >