नवादा: नारदीगंज पुलिस ने कुख्यात सुनील यादव को किया गिरफ्तार, 15 ग्राम मादक पदार्थ समेत मोबाइल-नकद बरामद; नेटवर्क से जुड़े बड़े खुलासे की संभावना

नवादा में पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में वांछित कुख्यात सुनील यादव को गिरफ्तार किया है. उसकी तलाशी में 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 7200 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

Nawada Crime News : नवादा में अपराध और मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में नवादा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. नारदीगंज थाना पुलिस ने रंगदारी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जो 31 पुड़ियों में पैक थी. इसके अलावा एक मोबाइल फोन और करीब 7200 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं.

Crime News : कैसे हुई गिरफ्तारी

यह मामला 11 जुलाई का है, जब नारदीगंज थाना में रंगदारी मांगने, बेरहमी से मारपीट और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई.

12 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुख्य आरोपी राजगीर सीमा के बाणगंगा इलाके में छिपा है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.

Nawada News : बरामदगी ने खोले बड़े राज

तलाशी के दौरान बरामद ब्राउन शुगर और अन्य सामान ने पुलिस को चौंका दिया. आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बड़े ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. बरामद मोबाइल फोन से भी कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है.

Nawada Police Action: आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने न सिर्फ रंगदारी और मारपीट के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि जिले में चल रहे ड्रग्स नेटवर्क को लेकर भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं.

पुलिस की आगे की कार्रवाई

सदर-2 एसडीपीओ राहुल कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लाई जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं.

पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अपराध और नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना है.

इस कार्रवाई के बाद नवादा में अपराधियों और नशा तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है.

Also Read : नवादा में ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन की नई टीम घोषित, 13 पदाधिकारियों की नियुक्ति; युवा नेतृत्व-संगठन पर फोकस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >