नवादा के 2.22 लाख पेंशनधारियों के खातों में भेजी गई पेंशन राशि, हर महीने 10 तारीख को मनाया जाएगा 'बिहार पेंशन दिवस'

Nawada Social Security Pension: नवादा जिले के 2,22,152 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी गई. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' मनाया जाएगा.

Nawada Social Security Pension: बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए बड़ी पहल करते हुए शुक्रवार को राज्य के 97.84 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 1,423.94 करोड़ रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की. लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार से आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी.

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नवादा समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की मौजूदगी में देखा गया.

हर महीने 10 तारीख को मनाया जाएगा 'बिहार पेंशन दिवस'

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के रूप में मनाया जाएगा. इसी दिन सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाएगी.

उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा. विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा. सरकार की प्राथमिकता वरिष्ठ नागरिकों, विधवा महिलाओं, दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है.

नवादा के 2.22 लाख लाभार्थियों को मिला लाभ

प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अमरनाथ कुमार ने बताया कि नवादा जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की छह योजनाओं के तहत 2,22,152 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की गई.

योजनावार लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है—

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना : 1,19,556
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना : 45,132
  • बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना : 26,614
  • लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना : 25,617
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना : 3,950
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना : 1,283

अधिकारी और पेंशनधारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार, स्थापना प्रभारी डॉ. राजकुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी उपस्थित रहे.

Also Read: नवादा में लंबित योजनाओं पर डीएम सख्त, मुआवजा भुगतान और निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >