नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे लेट, सुबह पटना जाने वाली सेवा अचानक हुई रीशेड्यूल; जानें वजह

नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन रात में 4 घंटे देरी से पहुंची, जिसका असर सुबह की सेवाओं पर पड़ा। चालक के आराम को देखते हुए ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

Nawada To Patna Trains Reschedule : नवादा से पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 63390 मंगलवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चली. ट्रेन के विलंब से परिचालन का असर अगले दिन सुबह की सेवा पर भी पड़ा. रात में ट्रेन के निर्धारित समय से काफी देर से पहुंचने के कारण सुबह पटना जाने वाली ट्रेन को रीशेड्यूल करना पड़ा. इससे सुबह ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को कुछ देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा.

रात 9 बजे के बजाय करीब 1 बजे पहुंची ट्रेन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन के रात में निर्धारित समय रात 9 बजे के बजाय करीब 1 बजे पहुंचने की बात बतायी गयी है. ट्रेन के देर से पहुंचने के बाद चालक के विश्राम को ध्यान में रखते हुए सुबह के परिचालन के समय में बदलाव किया गया. सुबह स्टेशन पहुंचे यात्रियों को रीशेड्यूल की जानकारी मिलने के बाद कुछ समय तक असुविधा झेलनी पड़ी.

चालक के आराम को देखते हुए बदला गया समय

स्टेशन प्रबंधक मुनेश्वर प्रसाद ने बताया कि ट्रेन चालक के लिए पर्याप्त आराम बेहद जरूरी है. रात में ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण चालक के विश्राम को ध्यान में रखते हुए सुबह पटना जाने वाली ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया. उन्होंने कहा कि परिचालन संबंधी व्यवस्था और चालक के अनिवार्य विश्राम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया.

निर्धारित समय पर पहुंचे यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

ट्रेन के समय में अचानक बदलाव के कारण सुबह स्टेशन पहुंचे यात्रियों को परेशानी हुई. कई यात्री अपने निर्धारित समय के अनुसार स्टेशन पहुंच गये थे, लेकिन ट्रेन रीशेड्यूल होने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें इंतजार करना पड़ा. हालांकि, रेलवे की परिचालन व्यवस्था के तहत यात्रियों की सुरक्षा और चालक के पर्याप्त विश्राम को प्राथमिकता दी गयी.

नवादा के रजौली में प्रधान शिक्षकों का अटका एरियर, भुगतान में भेदभाव का आरोप; जानें शिक्षकों ने क्या की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >