नवादा: अमझर वॉटरफॉल में नहाने गया युवक डूबा, अंधेरे के कारण रुका रेस्क्यू ऑपरेशन

Nawada News : ककोलत जलप्रपात के समीप स्थित अमझर वॉटरफॉल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद चोरी-छिपे स्नान करने गए तीन दोस्तों में से एक गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

Nawada News : ककोलत जलप्रपात के समीप स्थित अमझर वॉटरफॉल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद चोरी-छिपे स्नान करने गए तीन दोस्तों में से एक गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही थाली थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा है, जिसे बुधवार सुबह फिर से शुरू किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला

स्थानीय जानकारी और पुलिस के अनुसार, नवादा शहर के रहने वाले तीन दोस्त प्रशासन की नजरों से बचकर अमझर वॉटरफॉल घूमने गए थे. इसी दौरान नहाते समय एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आया. थाली थाना पुलिस और वन विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. फॉरेस्टर शैलेंद्र कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि तीनों युवक छिपकर वॉटरफॉल इलाके में दाखिल हुए थे. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, इस हादसे ने अमझर वॉटरफॉल में वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित इलाके में लोगों की आसान एंट्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >