नवादा में डायल 112 के सिपाही को नम आंखों से अंतिम विदाई, सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पुलिस लाइन में दी गई सलामी

Nawada Road Accident : नवादा में डायल 112 में कार्यरत सिपाही शंकर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Nawada Road Accident : (बबलू कुमार) नवादा में डायल 112 में कार्यरत सिपाही शंकर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. जवानों ने सलामी देकर अपने साथी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया और कई लोगों की आंखें नम हो उठीं.

ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में गई जान

जानकारी के अनुसार रविवार रात ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में शंकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

सोमवार सुबह पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने दिवंगत सिपाही के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जवानों ने एक साथ सलामी देकर अपने साथी के प्रति सम्मान प्रकट किया. कई पुलिसकर्मी इस दौरान भावुक नजर आए.

मृतक सिपाही की पहचान

मृतक शंकर सिंह मूल रूप से नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारदीडीह गांव के निवासी थे. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

अंतिम विदाई में उमरा जनशैलाब

अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पुलिसकर्मी और शुभचिंतक मौजूद रहे. सभी ने कहा कि शंकर सिंह एक मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ जवान थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी.

Also Read : बेगूसराय में E-रिक्शा कारोबारी का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने व्यवसायी को कराया मुक्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >