सिरदला में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

Nawada News: नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र में हाजीपुर देवी मंदिर के पास बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक साइकिल से गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करते थे.

Nawada News (पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट): नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के नवाबगंज मोड़ स्थित हाजीपुर देवी मंदिर के समीप गया-रजौली एसएच-70 पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध रामचंद्र चौधरी की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. उनकी मौत की खबर मिलते ही फूलवरिया गांव समेत पूरे आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बाइक और साइकिल में टक्कर

जानकारी के अनुसार, एफसीआई (FCI) गोदाम के मैनेजर शुभम कुमार बाइक से सिरदला प्रखंड कार्यालय से रजौली की ओर तेजी से जा रहे थे. इसी दौरान हाजीपुर देवी मंदिर के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक की सीधी टक्कर साइकिल सवार रामचंद्र चौधरी से हो गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अचानक अफरा-तफरी मच गई.

अधिकारी ने दिखाई मानवता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) पुरुषोत्तम कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए बड़ी तत्परता दिखाई. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की समुचित व्यवस्था कराई. घायल वृद्ध रामचंद्र चौधरी की पहचान सिरदला पंचायत के फूलवरिया गांव निवासी के रूप में हुई. वे साइकिल से गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

रास्ते में तोड़ा दम

स्थानीय चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले नवादा सदर अस्पताल रेफर किया था. वहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं बाइक चालक शुभम कुमार को भी चोटें आई थीं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति अब पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है.

सुरक्षा मानकों की उठी मांग

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना के मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एसएच-70 पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, नियमित यातायात जांच करने तथा सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग जिला प्रशासन से की है. ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके.

Also Read: नवादा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई; गैस टैंकर से 262 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >