Nawada News : बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड जिला मुख्यालय नवादा की ओर से इंटर विद्यालय आंती में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तहत नामांकन अभियान चलाया गया. इस दौरान स्काउट-गाइड के छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की अपील की.
आंती, विजयनगर व कादीरगंज बाजार तक निकाली रैली
शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार वर्मा के निर्देशन में निकाली गई यह रैली विद्यालय से शुरू होकर आंती, विजयनगर और कादीरगंज बाजार का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंची. रैली का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को स्कूल से जोड़ना था जो अभी तक नामांकन से वंचित हैं और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था.
आधी रोटी खाएंगे, फिर भी स्कूल जाएंगे के लगाए नारे
रैली के दौरान बच्चों ने “हर बच्चा हो कल का हिस्सा, निपुण बनेगा हर बालक, तभी आगे बढ़ेगा बिहार और आधी रोटी खाएंगे, फिर भी कल जाएंगे जैसे प्रेरक नारे लगाए. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार, शिक्षक शिव कुमार, स्काउट शिक्षक सौरव गिरि, मनीष कुमार, गाइड कैप्टन प्रेमा लता कुमारी, प्रियंका कुमारी, वीटी कुमारी सहित दीपांशु, डॉली, मुस्कान, सलोनी एवं अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
Also Read : रसोई पर संकट : होम डिलीवरी ठप, गोदाम पर भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
