नवादा: सद्गुरु सर्वेश्वर के साक्षात् स्वरूप होते हैं: स्वामी शांतानंद, रोह में धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा महोत्सव

नवादा जिले के रोह प्रखंड में महर्षि संतसेवी ध्यानयोग आश्रम में जगद्गुरु महर्षि वेदव्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं ने सामूहिक ध्यान और सत्संग में भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया.

Nawada News: नवादा जिले के रोह प्रखंड अंतर्गत घनावां स्थित महर्षि संतसेवी ध्यानयोग आश्रम में बुधवार को जगद्गुरु महर्षि वेदव्यास जयंती सह गुरु पूर्णिमा महोत्सव अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. पूज्यपाद स्वामी नित्यानंद जी महाराज की इस साधना स्थली पर आयोजित कार्यक्रम में दूर-दराज से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

ब्रह्ममुहूर्त में ध्यानाभ्यास और ग्रंथ पाठ से हुई शुरुआत

महोत्सव की शुरुआत अहले सुबह तीन बजे सामूहिक ध्यानाभ्यास के साथ हुई. इसके पश्चात सुबह छह बजे आयोजित सत्संग में गणेश बाबा द्वारा ईश्वर स्तुति, गुरु वंदना, वेदमंत्र, उपनिषद एवं महर्षि मेंहीं पदावली का सस्वर पाठ किया गया. पूर्वाह्न में स्वामी शांतानंद जी महाराज ने सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज तथा जगद्गुरु महर्षि वेदव्यास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया.

महर्षि वेदव्यास विश्व ज्ञान के महाभंडार: स्वामी शांतानंद

दोपहर के सत्संग में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी शांतानंद जी महाराज ने कहा कि सद्गुरु साक्षात सर्वेश्वर के स्वरूप होते हैं. महर्षि वेदव्यास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वे विश्व ज्ञान के महाभंडार और वेदों के महान पुरोधा थे. उन्होंने वेदों का चार भागों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद) में विभाजन किया. इसके अलावा 18 महापुराण, ब्रह्मसूत्र, उपनिषद तथा महाभारत जैसे महाकाव्य की रचना कर उन्होंने संपूर्ण मानवता को अमूल्य ज्ञान दिया, इसी कारण उनकी जयंती को गुरु पूर्णिमा के रूप में पूजा जाता है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

इस पावन अवसर पर संजय कुमार यादव, अनिल यादव, सिपाही बाबा, गणेश बाबा, सुनील कुमार शर्मा, बाबूलाल बाबा, अवतार कुमार, रामचंद्र मांझी, तनिक यादव, सोखी बाबा, मणि पासवान, सुमन पंडित, अभय बाबा, अरविंद शर्मा, आनंदी वर्मा, रौशन, आशीष, विवेकानंद, विश्वजीत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit saurabh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >