नवादा में जंगल से भटककर विनोबा नगर पहुंचा मोर, ग्रामीणों ने सुरक्षित वन विभाग को सौंपा

Nawada News: नवादा जिला के गोविंदपुर प्रखंड इलाके के विनोबा नगर गांव के समीप शनिवार को लोगों की भीड़ जुट गई थी. जब जंगल से भटककर एक मोर गांव के पास पहुंच गया था. राष्ट्रीय पक्षी मोर को अचानक गांव में देख ग्रामीण उत्साहित हो उठे है. ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़ कर वन विभाग को दे दिया.

Nawada News: नवादा जिला के गोविंदपुर प्रखंड इलाके के विनोबा नगर गांव के समीप शनिवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई थी. जब जंगल की ओर से भटककर एक मोर गांव के पास पहुंच गया. राष्ट्रीय पक्षी मोर को अचानक गांव में देख ग्रामीण उत्साहित हो उठे. हालांकि ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उसे किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया और सुरक्षित पकड़ लिया.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल गोविंदपुर थाना को दी है. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोर को अपने संरक्षण में लेकर थाना ले आई. इसके बाद गोविंदपुर थाना ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई है.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम थाना पहुंची

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम गोविंदपुर थाना पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोर को अपने साथ ले गई. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवतः जंगल क्षेत्र से भटककर मोर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया था. उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर माधोपुर के जंगल में छोड़ दिया गया है.

ग्रामीणों की सतर्कता एवं जागरूकता से मोर को सुरक्षित किया गया


ग्रामीणों की सतर्कता एवं जागरूकता की इलाके में सराहना की जा रही है. लोगों का कहना था कि मोर देश का राष्ट्रीय पक्षी है और इसकी सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है. वन विभाग ने भी लोगों से वन्य जीव दिखने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाने तथा तुरंत प्रशासन और वन विभाग को सूचना देने की अपील की है.

Also Read: नीतीश कुमार के जिले नालंदा में निगरानी विभाग ने मात्र दो साल में 11 ट्रैप, 14 अधिकारियों और कर्मियों को रिश्वत लेते पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >