नवादा सदर अस्पताल का ड्यूटी रोस्टर जारी, आज OPD और इमरजेंसी में रहेंगे ये डॉक्टर

सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सहूलियत को देखते हुए ‘शनिवार का ओपीडी और इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. गर्मी और भीड़ को देखते हुए मरीजों से अपील की गई है कि वे डॉक्टरों के निर्धारित समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें.

Nawada News : सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की सहूलियत को देखते हुए शनिवार का ओपीडी और इमरजेंसी ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. गर्मी और भीड़ को देखते हुए मरीजों से अपील की गई है कि वे डॉक्टरों के निर्धारित समय के अनुसार ही अस्पताल पहुंचें, ताकि उन्हें बेवजह परेशानी का सामना न करना पड़े. आज इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक में कई विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे.

इमरजेंसी और जनरल शिफ्ट का समय व डॉक्टरों की सूची

  • सुबह की शिफ्ट (सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक): डॉ. अमित कुमार, डॉ. विक्रम कुमार और डॉ. अबू नोमान
  • आपातकालीन/दोपहर की शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक): डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. संतोष कुमार
  • नाइट शिफ्ट (रात्रि 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक): डॉ. मनोज कुमार

ओपीडी में बैठेंगे ये विशेषज्ञ डॉक्टर: विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए संबंधित विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर आज ओपीडी में मौजूद रहेंगे. मरीजों की सुविधा के लिए सूची इस प्रकार है:

  • शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrics): डॉ. शंबूक
  • नेत्र रोग विशेषज्ञ (Ophthalmology): डॉ. एसडी अरैयर
  • दंत रोग विशेषज्ञ (Dentistry): डॉ. ललन कुमार
  • ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट (Occupational Therapy): डॉ. विश्वजीत सुमन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pranjal pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >