कौआकोल में करंट से मृत युवक की पत्नी को मिली पारिवारिक लाभ योजना की सहायता राशि

Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड में करंट की चपेट में आने से मृत युवक की पत्नी को प्रशासन ने आर्थिक सहायता प्रदान की है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीड़िता को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक सौंपा.

Nawada News (दशरथ मिस्त्री की रिपोर्ट): नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत अंतर्गत पावापुरी गोवरैया गांव निवासी मसुदन मांझी की शुक्रवार को विद्युत करेंट की चपेट में आने से हुई असामयिक मौत के बाद स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. प्रशासन ने उनके परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की है. शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ अखिलेश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में मृतक की रोती-बिलखती पत्नी अनिशा देवी को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक सौंपा है.

बीडीओ ने व्यक्त की संवेदना

इस दौरान बीडीओ ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने परिजनों को भविष्य में अन्य आवश्यक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का भी भरोसा और आश्वासन दिया है. ज्ञात हो कि पावापुरी गोवरैया गांव निवासी गांगलु मांझी के 32 वर्षीय पुत्र मसुदन मांझी की शुक्रवार को अचानक करेंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी.

प्रशासन ने की त्वरित पहल

इस दुखद घटना के बाद से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. कमाऊ सदस्य के चले जाने से पूरा परिवार गहरे संकट में था. जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा त्वरित पहल करते हुए मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है. जिससे पीड़ित परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में कुछ राहत मिल सकी है. सहायता राशि मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने त्वरित कार्रवाई के लिए प्रखंड प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.

गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इस विशेष मौके पर स्थानीय समाजसेवी योगी त्यागनाथ, प्रखंड नाजिर गोपाल कुमार सहित अन्य कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यालय कक्ष में मौजूद सभी लोगों ने दिवंगत मसुदन मांझी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही सभी उपस्थित जनों ने अत्यंत शोक संतप्त गरीब परिवार के प्रति अपनी गहरी मानवीय संवेदना व्यक्त की है और ढांढस बंधाया है.

Also Read: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >