श्रद्धा का केंद्र : नवादा के श्री साईं बाबा मंदिर में उमड़ती है भारी भीड़, गुरुवार को होता है विशेष आयोजन

Nawada News : शहर के पारनवादा, गया रोड में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर यहां के प्रमुख और आस्था के केंद्रों में से एक है. गुरुवार को साईं बाबा का विशेष दिन माना जाता है.

Nawada News : नवादा (मनोज मिश्राा की रिपोर्ट). शहर के पारनवादा, गया रोड में स्थित श्री साईं बाबा मंदिर यहां के प्रमुख और आस्था के केंद्रों में से एक है. गुरुवार को साईं बाबा का विशेष दिन माना जाता है. यहां प्रतिदिन सुबह-शाम 06:00 बजे भव्य आरती का आयोजन किया जाता है. गुरुवार के दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ विशेष रूप से देखने को मिलती है. इसके अलावा, मंदिर परिसर से भव्य पालकी यात्रा और भजन-कीर्तन जैसे आयोजनों की भी परंपरा है. मंदिर में आरती के उपरांत आये हुए श्रद्धालुओ को प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है. लोगो का मानना है की आये हुए श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है. जिले भर से श्रद्धालु अपनी भक्ति से ओत प्रोत होकर मंदिर में पूजा के लिए आते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >