यूटिलिटी न्यूज : नवादा सदर अस्पताल में आपातकालीन डॉक्टरों का नया रोस्टर जारी

Nawada News : सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आपातकालीन सेवा का नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है.

Nawada News : नवादा (मनोज मिश्राा की रिपोर्ट ). सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आपातकालीन सेवा (Emergency Services) का नया ड्यूटी रोस्टर जारी किया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों की सहूलियत के लिए डॉक्टरों को तीन अलग-अलग शिफ्टों में तैनात किया गया है, जो 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे.

डॉक्टरों की ड्यूटी का समय और विवरण इस प्रकार है:

शिफ्ट का समयतैनात डॉक्टरों के नामविभाग
सुबह 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तकडॉ श्रीकांत प्रसादआपातकालीन सेवा
दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तकडॉ मुकेश कुमार, डॉ सुनील प्रसादआपातकालीन सेवा
रात्रि 08:00 बजे से सुबह 08:00 बजे तकडॉ शंकर प्रसाद, डॉ सावरकर हिंदुस्तानीआपातकालीन सेवा

मरीजों के लिए जरूरी नोट:

सदर अस्पताल प्रबंधन ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में बिना समय गंवाए सीधे इमरजेंसी वार्ड के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर संपर्क करें. रात्रि शिफ्ट में भी दो-दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है ताकि गंभीर मरीजों को रेफर करने की नौबत न आए और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >