Nawada News :  छोटी पाली हत्याकांड: हम इंसाफ चाहिए, रसूख के आगे मामला न दबे, एसपी के सामने फूट-फूटकर रोए परिजन

Nawada News : लोगों ने बताया कि वारंटी मो. फहीम को जेल भेजे जाने के बाद उसके बेटों ने बदले की भावना में यह हमला किया. आरोप है कि उन्होंने आसीफ पर चाकू से हमला किया, जबकि बीच-बचाव करने आए आतिक और अहमद हुसैन को भी चाकू मार दिया गया.

Nawada News :  छोटी पाली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर सोमवार को एसपी अभिनव धीमान के सामने फूट-फूटकर रो पड़ा. मृतक आसीफ की मां तबसुम परवीन और अहमद की नानी इसरत परवीन ने रोते हुए कहा कि हमारे निर्दोष बेटे और भांजे की हत्या कर दी गई, लेकिन रसूख के बल पर मामला दबाया न जाए, हमें पूरा इंसाफ चाहिए.

एसपी और एसडीपीओ गुलशन कुमार पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे थे. इस दौरान माहौल बेहद गमगीन हो गया और महिलाओं की चीख-पुकार से हर कोई भावुक हो उठा.

बंद घर की तलाशी, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

घटना के बाद एसपी अभिनव धीमान, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर दिगंबर कुमार और नरहट थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मुख्य आरोपियों इतेखार और इत्याज के बंद घर का ताला तोड़कर पुलिस ने तलाशी ली और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और गांव में अक्सर विवाद और मारपीट करते रहते हैं.

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार, वारंटी मो. फहीम को जेल भेजे जाने के बाद उसके बेटों ने बदले की भावना में यह हमला किया. आरोप है कि उन्होंने आसीफ पर चाकू से हमला किया, जबकि बीच-बचाव करने आए आतिक और अहमद हुसैन को भी चाकू मार दिया गया. इस घटना में आसीफ और अहमद हुसैन की मौत हो गई, जबकि आतिक और आमिर गंभीर रूप से घायल हैं.

पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पक्ष का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. नरहट थाना क्षेत्र में पहले भी छेड़छाड़, मारपीट, छिनतई और धमकी जैसे कई मामले दर्ज हैं.

एसपी का सख्त बयान

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं एसपी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि “किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, हर हाल में न्याय मिलेगा.

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Also Read : नवादा में भीषण गर्मी में सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >