रजौली में लाभुकों के चेहरों पर मुस्कान, अनुसूचित जाति के 40 परिवारों को मिली आजीविका की नई राह

Nawada News : नवादा के रजौली में समेकित बकरी विकास योजना के तहत 40 अनुसूचित जाति परिवारों को मिली 120 बकरियां.

रजौली (नवादा) से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : रजौली प्रखंड में शनिवार को राज्य योजनांतर्गत समेकित बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत एक विशेष वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक विमल राजवंशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए क्षेत्र के 40 अनुसूचित जाति के लाभुकों के बीच कुल 120 बकरियों का वितरण किया. ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रत्येक लाभुक को तीन-तीन बकरियां प्रदान की गईं, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई और उन्होंने इस कल्याणकारी पहल के लिए सरकार व पशुपालन विभाग के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया.

पशुपालन से आत्मनिर्भरता की राह, लाभुकों को मिला तकनीकी मार्गदर्शन

समारोह के दौरान उपस्थित जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार कुशवाहा ने जहां ग्रामीणों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने के गुर सिखाए, वहीं जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. जे. के. दीपक ने विभाग द्वारा मिलने वाली अन्य सरकारी सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस मौके पर रजौली के भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रेषु कुमार और अंधरवारी के डॉ. अभय कुमार ने भी लाभुकों को पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण और उचित पोषण से जुड़ी बेहद महत्वपूर्ण एवं तकनीकी जानकारियां दीं, ताकि वे अपने मवेशियों की बेहतर देख-रेख कर सकें. जीविका रजौली के बीपीएम मनीष कुमार और एरिया कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार की देखरेख में संपन्न हुए इस गरिमामयी कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और जीविका के तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने इस योजना को क्षेत्र के आर्थिक सुदृढ़ीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बेहद सराहनीय कदम बताया.

Also Read : शांति नगर में जलजमाव से ‘अशांति’, शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान, बढ़ा बीमारी का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >