नवादा: हिसुआ में नये वाहन स्टैंड की शुरुआत, विधायक अनिल सिंह ने किया उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत

हिसुआ में विधायक अनिल सिंह ने एक नए वाहन स्टैंड का उद्घाटन किया है. इससे शहर में लगने वाले जाम से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और छोटे वाहन चालकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

Nawada vehicle stand: हिसुआ में नये वाहन स्टैंड की शुरुआत हुई. हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर नवनिर्मित वाहन स्टैंड का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि नये वाहन स्टैंड के शुरू होने से शहर में रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत मिलेगी. यात्रियों को सुविधाएं मिलने के साथ छोटे तीन पहिया वाहन चालकों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

चारों मुख्य मार्गों पर स्टैंड बनाने का सुझाव

विधायक अनिल सिंह ने नये वाहन स्टैंड को नगर पर्षद की सराहनीय पहल बताया. उन्होंने नगर की सरकारी भूमि को चिन्हित कर वहां टेंपो स्टैंड बनाने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि शहर के सभी चारों मुख्य मार्गों पर अलग-अलग छोटे वाहनों के स्टैंड होने चाहिए, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके.

यात्री शेड और हाइ मास्ट लाइट की सुविधा

हिसुआ नगर के वार्ड-11 छोटी पाली में तमसा नदी तट पर बड़ी लागत से नवनिर्मित वाहन स्टैंड बनाया गया है. यहां हाइ मास्ट लाइट, यात्री शेड सहित यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गयी है.

समग्र विकास की दिशा में हो रहा काम

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रम अधीक्षक व पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने हिसुआ के समुचित विकास का प्रयास किया. कई चिन्हित कार्य कराये गये और अभी भी लगातार काम जारी है. उन्होंने कहा कि हिसुआ का समग्र विकास हो रहा है.

स्टैंड से वाहनों का परिचालन करने की अपील

कार्यपालक पदाधिकारी अतीश रंजन ने वाहन मालिकों से अपील की कि वे वाहनों का परिचालन नये वाहन स्टैंड से करें. उन्होंने नये वाहन स्टैंड को विकसित और बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील की.

कार्यक्रम में नगर अध्यक्षा पूजा कुमारी उपस्थित नहीं हुईं. मौके पर उपाध्यक्ष टिंकू कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद सुधीर कुमार, मोसाफिर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा सहित हिसुआ के लोग उपस्थित थे.

Also Read: बिहार में 2030 तक 1 करोड़ महिलाओं को मिलेगा रोजगार, डेयरी सेक्टर में 50 लाख को जोड़ने का लक्ष्य, सम्राट सरकार का नया प्लान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उदय कुमार भारती

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >