नवादा में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जलजमाव, शहर की कई सड़कें बनीं तालाब

Nawada News : लगातार तीन से चार घंटे हुई बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी.

Nawada News : बुधवार शाम से बदले मौसम ने नवादा जिले में जमकर कहर बरपाया. लगातार तीन से चार घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी. शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलजमाव हो गया, जबकि अनेक सड़कें कीचड़ से पट गईं. इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

शहर के कई इलाकों में जलजमाव

बारिश के बाद विजय बाजार, पुरानी स्टेशन रोड, सब्जी बाजार, सदर अस्पताल परिसर, समाहरणालय के आसपास तथा अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया. कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर नालों की सफाई नहीं होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण हर बारिश में शहर जलमग्न हो जाता है. इसे लेकर नगर परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Also Read : नवादा के उत्पाद मामलों में फरार तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र ने नवादा जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक गरज-चमक, वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

किसानों के लिए राहत लेकर आई बारिश

एक ओर जहां शहरवासियों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा, वहीं किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए राहतभरी बताया. किसानों का कहना है कि पर्याप्त वर्षा से धान की रोपनी में तेजी आएगी और खेतों में नमी बढ़ने से फसल को लाभ मिलेगा. उन्होंने इस बारिश को खेती के लिए अमृत समान बताया.

Also Read : एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >