बेटी के चाल चलन से नाराज पिता ने कर दी उसकी हत्या, 26 दिन बाद मिली डेड बॉडी, वारदात में मां-भाई भी शामिल

Nawada Crime News : नवादा जिले के पकरीबरावां अनुमंडल अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के इस सनसनीखेज मामले में मृतका की मां और भाई की भी संलिप्तता सामने आई है. करीब 26 दिनों तक शव को छिपाकर रखने के बाद पुलिस ने उसे बरामद किया

Nawada Crime News : (विश्वनाथ कुमार) नवादा जिले के पकरीबरावां अनुमंडल अंतर्गत धमौल थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपनी ही 20 वर्षीय शादीशुदा पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या के इस सनसनीखेज मामले में मृतका की मां और भाई की भी संलिप्तता सामने आई है। करीब 26 दिनों तक शव को छिपाकर रखने के बाद पुलिस ने उसे बरामद किया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है .

शादी के बाद मायके में रह रही थी नंदिनी, परिवार में रहता था विवाद

मृतका की पहचान धरहरा गांव निवासी नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले राजस्थान में हुई थी। कुछ समय ससुराल में रहने के बाद वह मायके लौट आई थी। परिजनों के अनुसार उसके व्यवहार और गतिविधियों को लेकर घर में लगातार विवाद होता रहता था। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव बढ़ता गया .

30 अप्रैल की रात गला दबाकर की हत्या, बोरे में भरकर नदी में फेंका शव

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 30 अप्रैल की रात पिता बिरजू चौधरी ने पत्नी लखिया देवी और पुत्र जितेंद्र चौधरी के साथ मिलकर नंदिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर कौड़ीहारी नदी में फेंक दिया गया ताकि किसी को घटना की भनक न लगे .

शव ऊपर तैरने लगा तो दोबारा गाड़ दिया गया

घटना के करीब एक सप्ताह बाद नदी में शव ऊपर तैरने लगा। इससे आरोपी घबरा गए। इसके बाद पिता और भाई ने शव को नदी से निकालकर दूसरी जगह ले जाकर मिट्टी खोदकर दबा दिया। करीब 26 दिनों तक मामला पूरी तरह दबा रहा और गांव में किसी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई .

पुलिस पूछताछ में टूटा परिवार, तीनों ने कबूला जुर्म

रविवार को किसी माध्यम से पुलिस को मामले की सूचना मिली। इसके बाद धमौल थाना पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका के पिता, मां और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि वह पुत्री के चाल-चलन से नाराज था और इसी कारण हत्या की साजिश रची गई .

नदी किनारे खुदाई कर निकाला गया शव, गांव में जुटी भारी भीड़

आरोपी जितेंद्र चौधरी की निशानदेही पर सोमवार सुबह पुलिस ने कौड़ीहारी नदी किनारे खुदाई कर शव बरामद किया। शव निकलते ही इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया .

कई अधिकारी पहुंचे, हत्या और साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पकरीबरावां एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी, पुलिस इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

Also Read :

Also Read : नालंदा के बिंद में अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी रेड, पुलिस पहुंचते ही जेसीबी छोड़ भागे चालक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >