कौआकोल को एक रन से हराकर चैलेंजर क्लब नवादा बना विजेता

NAWADA NEWS.प्रखंड के सोखोदेवरा जेपी स्टेडियम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को चैलेंजर क्लब नवादा और मैक्सी इलेवन क्लब कौआकोल के बीच खेला गया. फाइनल मैच में नवादा की टीम ने कौआकोल की टीम को एक रन से हराकर जीत हासिल कर ली है.

सोखोदेवरा जेपी स्टेडियम में खेला गया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्रतिनिधि, कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा जेपी स्टेडियम में लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्पोर्टिंग क्लब के सौजन्य से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को चैलेंजर क्लब नवादा और मैक्सी इलेवन क्लब कौआकोल के बीच खेला गया. फाइनल मैच में नवादा की टीम ने कौआकोल की टीम को 11 रन से हराकर जीत हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले खेलते हुए नवादा की टीम ने 8 विकेट खोकर निर्धारित 12 ओवर में 119 रन बनाये, जबकि कौआकोल की टीम सात विकेट खोकर महज 118 रन ही बना सकी. मैच समापन के बाद सोखोदेवरा पंचायत के पूर्व मुखिया लीला देवी व समाजसेवी योगी त्यागनाथ ने विजेता टीम को शील्ड व दस हजार रुपये और उपविजेता टीम को शील्ड व पांच हजार रुपये नकदी देकर सम्मानित किया. वहीं फाइनल मैच में शामिल सभी खिलाड़ियों को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया है, फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच नवादा के कृष्णा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट कौआकोल के प्रिंस बने. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है. यह तनाव, चिंता और अवसाद को कम कर आत्मविश्वास, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाता है, नियमित खेल से बच्चों में अनुशासन,टीम वर्क और हार-जीत को स्वीकार करने जैसी भावनात्मक बुद्धिमत्ता विकसित होती है. मौके पर क्लब के अध्यक्ष सूर्यनारायण प्रसाद, नवीन यादव, वार्ड सदस्य अमित कुमार, सतीश यादव, विश्राम विश्वकर्मा, सुमित, रंजन आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >