बिहार समेत आठ टीमों ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

शहर के कुंती नगर स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के क्रीड़ा मैदान में हुई प्रतियोगिता

नवादा नगर. शहर के कुंती नगर स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के क्रीड़ा मैदान में चल रहे 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन खेल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया. शनिवार को दोपहर तक प्री-क्वार्टर फाइनल के सभी मुकाबले संपन्न हो गया. इसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया. हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया, बिहार हैंडबॉल एसोसिएशन और नवादा जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में बिहार, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, उड़ीसा और पंजाब की टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं. इस दिन मुख्य अतिथि फेडरेशन अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू और महासचिव प्रीतपाल सिंह सलूजा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. उनका स्वागत मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया. इस अवसर पर दिल्ली हैंडबॉल संघ के सचिव शिवाजी सर, शैलेश सिंह, अलखदेव यादव, बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, श्रवण कुमार बरनवाल, नवादा जिला संघ के सचिव डॉ. आर पी. साहू समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे. चुनिंदा मैच परिणाम इस प्रकार रहे: हरियाणा ने केरल को 14-01 से दिल्ली ने राजस्थान को 14-06 से एमपी ने चंडीगढ़ को 7-2 से उड़ीसा ने त्रिपुरा को 16-08 से तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 14-02 से पंजाब ने उत्तरप्रदेश को 13-03 से बिहार ने हिमाचल को 12-03 से गुजरात ने तेलंगाना को 16-12 से हरियाणा ने दिल्ली को 14-13 से एमपी ने त्रिपुरा को 10-03 से उड़ीसा ने चंडीगढ़ को 10-05 से पंजाब ने तमिलनाडु को 10-09 से उत्तरप्रदेश ने पश्चिम बंगाल को 12-06 से बिहार ने तेलंगाना को 17-12 से प्रतियोगिता का उत्साह चरम पर है और अगले दौर में मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >