साहित्य साधना, संस्कृति संवर्धन और समाज जागरण में योगदान के लिए प्रलेस के अध्यक्ष साहित्यकार नरेंद्र प्रसाद सिंह को भारतेंदु साहित्य शिखर सम्मान-2026 दिया गया. इस आशय की जानकारी देते हुए प्रलेस संस्थान के सचिव सुरेंद्र कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि यह सम्मान उन्हें कविता कानन साहित्य कलामंच, भागलपुर के द्वारा भारतेंदु हरिश्चंद्र के जन्म दिवस पर आयोजित ऑनलाइन काव्य पाठ की उत्कृष्टता के लिए दी गई है.
इन्हें सम्मानित किए जाने से प्रगतिशील लेखक संघ नवादा के साहित्यकारों कलाकारों और पत्रकारों में खुशी व्याप्त हो गया है. प्रलेस से जुड़े शंभु विश्वकर्मा, अशोक समदर्शी, जयराम सिंह, रत्नेश राज, निशा कुमारी, द्वारिका प्रसाद, गौतम कुमार सरगम, प्रत्युष आनंद, वंदना शर्मा,चन्द्रमौलि कुमार सहित दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी है.
