नवादा के पकरीबरावां दुष्कर्म-हत्या कांड में अपडेट, आरोपी पर लगेगी हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं

नवादा में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने एफआईआर में पॉक्सो अधिनियम सहित कई गंभीर धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी है।

नवादा. पकरीबरावां में किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि प्रारंभ में दर्ज अपहरण के मामले में अनुसंधान के दौरान मिले तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कई गंभीर धाराएं जोड़ी जा रही हैं.

आरोपी पर लगेंगी हत्या, दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं

एसपी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ी जाएंगी. उन्होंने बताया कि पुलिस मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपपत्र तैयार कर रही है, ताकि न्यायालय में प्रभावी तरीके से अभियोजन किया जा सके.

स्पीडी ट्रायल के जरिए दिलाई जाएगी कड़ी सजा

एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य स्पीडी ट्रायल के माध्यम से आरोपी को कानून के तहत कठोरतम सजा दिलाना है. इसके लिए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं.

जांच पूरी होने पर जुड़ सकती हैं अन्य धाराएं

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच अभी जारी है. अनुसंधान के दौरान जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुरूप अन्य आवश्यक धाराएं भी जोड़ी जाएंगी. पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >