शिक्षक-अभिभावक समन्वय से ही होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास: डॉ. अनुज सिंह

नवादा के मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला गया. संगोष्ठी में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बढ़ते उपयोग और अनुशासन पर विशेष चर्चा हुई.

Nawada News : मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ. पहले सत्र में नर्सरी से कक्षा पांच तक तथा दूसरे सत्र में कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भाग लिया.

विद्यालय के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि अध्येता, अध्यापक और अभिभावक के बीच बेहतर समन्वय ही बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि बदलते शैक्षिक परिवेश में बच्चों का इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति बढ़ता आकर्षण चिंता का विषय है. शिक्षक और अभिभावक यदि मिलकर बच्चों को मोबाइल और अन्य डिजिटल उपकरणों के अनावश्यक उपयोग से दूर रखते हुए स्वाध्याय, पुस्तक-पठन और रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें, तो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास होगा.

अनुशासन और संस्कार पर दिया विशेष बल

डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की पहचान केवल उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनुशासन, सुंदर लिखावट, संस्कार, खेल, संगीत, नृत्य और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन भी इसकी विशेषता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के सामने सकारात्मक व्यवहार, भाषा और आदतों का उदाहरण प्रस्तुत करने का आग्रह किया, क्योंकि बच्चे अपने प्रारंभिक संस्कार परिवार से ही सीखते हैं.

अभिभावकों ने दिए सुझाव

संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण और नियमित संवाद की सराहना की. साथ ही कई अभिभावकों ने अपने सुझाव और समस्याएं विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखीं, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >