हिंदी दिवस के अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अंतर्गत गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, त्रिवेणी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा शिक्षा के क्षेत्र में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गयी.
हिंदी राष्ट्रीय एकता की पहचान : डॉ. शैलेश कुमार
मॉडर्न शैक्षिक समूह के सचिव एवं एस.ए. विश्वविद्यालय, नवादा के कुलाधिपति डॉ. शैलेश कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की पहचान है. यह भाषा देश के विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और वर्गों को आपस में जोड़ने का कार्य करती है. हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत की संवाहक भी है.
उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को बढ़ावा देना तथा इसके प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए समाज को जागरूक करना है. आज के आधुनिक एवं डिजिटल युग में हिंदी को शिक्षा, तकनीक, प्रशासन, साहित्य और रोजगार के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है.
भावी शिक्षकों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करना जरूरी
डॉ. शैलेश कुमार ने शिक्षक-प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भावी शिक्षकों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है.
उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अपील की कि हिंदी का प्रयोग केवल हिंदी दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि दैनिक जीवन, शिक्षण-अधिगम और सामाजिक व्यवहार में भी हिंदी को सम्मानपूर्वक अपनाएं.
चारों संस्थानों के प्रशिक्षुओं ने लिया हिस्सा
गनौरी रामकली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रभारी मनोज कुमार, सहायक प्राध्यापक रवि रॉय चंद्र एवं मुन्नी कुमारी सहित सहायक कर्मचारी सूर्यभान कुमार, गौतम कुमार, नवीन कुमार, दिलीप कुमार एवं मुकुंद कुमार झा तथा प्रशिक्षुओं में नेहा भारती, कृति कुमारी, राखी कुमारी, सुफिया नासरीन, मलिक साजिया फिरोज, कौशल कुमार, आलोक कुमार, पीयूष कुमार, एम.डी. तनीश एवं चंदन कुमार ने सक्रिय रूप से सहभागिता की.
मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन के प्राचार्य मनीराम, सहायक व्याख्याता धर्मराज गौर एवं रजीत राम तथा कर्मचारी कमलेश, राकेश, जितेंद्र कुमार एवं राज कुमार के साथ विद्यार्थी सिंपी कुमारी, रूपा कुमारी, रेनका कुमारी, प्रीती कुमारी, आरती कुमारी, कुमार गौरव, हर्ष कुमार, विकास कुमार, अभिषेक भारती एवं शंकर कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया.
त्रिवेणी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. रामनरेश झा, विभागाध्यक्ष डॉ. फिरंगी यादव, एम.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार, प्राध्यापक राम प्यारे यादव एवं नवेंन्दु धीरज तथा कर्मीगण एवं प्रशिक्षुओं में आरती कुमारी, ज्योति कुमारी, कृष्णा कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, श्वेता कुमारी, मनीष कुमार, अविनाश कुमार, मोहित, राहुल राज, राजीव कुमार एवं सन्नी कुमार शामिल रहे.
मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विभागाध्यक्ष देवकांत, सहायक प्राध्यापिका जूली कुमारी तथा कर्मचारी सुमीत कुमार एवं सुभाष कुमार, भरत कुमार, दीपक कुमार, सनी कुमार, सागर पासवान, नितीश कुमार, पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, शिवानी कुमारी, दिव्या कुमारी एवं अंजली कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षुओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभायी.
