सेखोदेवरा आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाये विकसित

सेखोदेवरा आश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाये विकसित

एमएलसी अशोक कुमार ने सदन में उठायी मांग प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. बिहार विधान परिषद सदस्य अशोक कुमार ने कौआकोल के सेखोदेवरा आश्रम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मांग सदन में की है. जयप्रकाश नारायण की कर्मस्थली के नाम से मशहूर इस आश्रम के नाम पर हजारों एकड़ भूमि उपलब्ध है. आश्रम पहाड़ी क्षेत्र और जंगल से घिरे रहने के कारण काफी रमणीय व मनोरम है. सेखोदेवरा आश्रम में प्रतिदिन हजारों सैलानी घूमने आते हैं, लेकिन पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं रहने के कारण सैलानियों को काफी परेशानी होती है. पर्यटन मंत्री ने सेखोदेवरा आश्रम में मूलभूत संरचनाओं का निर्माण और पर्यटकीय विकास से संबंधित योजना के कार्य के लिए वित्तीय वर्ष में दो करोड़ 99 हजार रुपये की योजना स्वीकृति दी गयी है, जो इस क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धी होगी. एमएलसी ने कौआकोल प्रखंड अंतर्गत मछंदरा जलप्रपात के शीतल कुंड के विकास की मांग की. रजौली प्रखंड की पंचायत चितरकोली में एनएच- 20 से ग्राम सिल्ली दिबोर के बीच धर्नाजय नदी पर पुल निर्माण कराने के लिए सदन के माध्यम से सरकार से मांग की. अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से एमएलसी ने नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत पेस पंचायत में धनियावां पहाड़ी एक प्राचीन स्थल है, जहां शिव-पार्वती मंदिर के लिए प्रसिद्ध स्थल माना जाता है. इसे पर्यटन क्षेत्र में रूप में विकसित करने की मांग की. नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत एसएफसी गोदाम नहीं रहने के कारण जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को 15 किलोमीटर दूरी तय करके एसएफसी गोदाम हिसुआ से अनाज लाना पड़ता है. हिसुआ से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को समय पर अनाज उपलब्ध नहीं हो पाता है, इसलिए जनहित में नारदीगंज प्रखंड में एसएफसी गोदाम का निर्माण कराने की मांग सदन में उठाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >