नवादा: वज्रपात पीड़ित परिवारों से मिले एमएलसी अशोक कुमार, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

नारदीगंज प्रखंड के सांगोवर गांव में वज्रपात से चार लोगों की मौत के बाद विधान पार्षद अशोक कुमार पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Nawada News: नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के सांगोवर गांव में 24 जुलाई को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से हुई दुखद घटना के बाद सोमवार को विधान पार्षद (एमएलसी) अशोक कुमार पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

एमएलसी अशोक कुमार ने नारदीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) के साथ पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर मृतकों के आश्रितों को सरकार की ओर से मिलने वाली 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि (मुआवजा) शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

वज्रपात की घटना में हुई थी 4 लोगों की मौत

गौरतलब है कि गत 24 जुलाई को सांगोवर गांव में खेत में काम करने के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. मृतकों में शंभू यादव, सोनू कुमार, मदन राजवंशी और भुवनेश्वर राजवंशी शामिल थे.

इस हृदयविदारक हादसे में शोभा देवी और सुनीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थीं, जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया है. एमएलसी के आगमन और सांत्वना देने से पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल मिला है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >