नवादा: सकरी नदी से लापता आठ वर्षीय बच्चे का शव बरामद, भाई के साथ नहाने दौरान हुआ था हादसा

नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र में सकरी नदी से लापता 8 वर्षीय बच्चे रौशन कुमार का शव बरामद हुआ है. बच्चा भाई के साथ नहाने गया था. घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

नवादा के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पौरा गांव के समीप सकरी नदी से बुधवार को लापता आठ वर्षीय बच्चे रौशन कुमार का शव बरामद किया गया. रौशन कादिरगंज निवासी शंकर चौधरी का पुत्र था. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नदी से बाहर निकाला. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भाई के साथ नहाने निकला था रौशन

परिजनों के अनुसार 15 सितंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे रौशन अपने भाई दिलखुश कुमार के साथ सकरी नदी स्थित सूर्य मंदिर के पास नहाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी जब रौशन का पता नहीं चला तो परिजनों ने कादिरगंज थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

पौरा के समीप मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बुधवार की सुबह पौरा गांव के समीप सकरी नदी में बच्चे का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. इसके बाद कादिरगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. थानाध्यक्ष अवध किशोर ने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. टीम के पहुंचने के बाद वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जाएंगे. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >