140 लीटर महुआ शराब बरामद, दो बाइक जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार

NAWADA NEWS.अकबरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 140 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार व दो बाइकों को जब्त किया है.

अकबरपुर.

अकबरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर 140 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार व दो बाइकों को जब्त किया है. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तेलभद्रो की ओर से एक बाइक पर महुआ शराब ले जायी जा रही है. सूचना के बाद एएसआइ प्रभात चंद्रा को छापेमारी के लिया भेजा गया. पुलिस जैसे ही तेलभद्रो गांव के समीप पहुंची तो उन्हें देखकर धंधेबाज बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस बाइक को जब्त कर थाने ले आयी. जहां बोरे में रखे शराब के पैकेट की गिनती की गयी तो 128 लीटर महुआ शराब निकला. दूसरी ओर बकसंडा पंचायत के पहाड़पुर के समीप एक व्यक्ति बोरे में रखकर शराब की बिक्री कर रहा था. जहां उसकी तलाशी ली गयी तो बोरे से 12 लीटर शराब बरामद की गयी. साथ ही इटवां गांव के धंधेबाज छोटू कुमार को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >