शराब व चोरी की बाइक जब्त, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

गोविंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोविंदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई प्रतिनिधि, गोविंदपुर. गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गयी. पुलिस ने तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गये. पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में अवैध शराब छुपाकर रखी गयी है और वहां चोरी की मोटरसाइकिल भी मौजूद है. सूचना के आलोक में एएसआइ बृज किशोर साह को दलबल के साथ छापेमारी के लिए भेजा गया. इस छापेमारी के दौरान विशुनपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र शनि कुमार उर्फ राहुल की गौशाला से 55 लीटर महुआ शराब, 750 एमएल की तीन बोतलें और 375 एमएल की छह बोतलें अंग्रेजी शराब के साथ एक चोरी की बाइक बरामद की गयी. पुलिस ने मौके से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. इसी क्रम में थाना क्षेत्र में चल रहे वाहन गश्ती अभियान के दौरान महावरा डाक स्थल के समीप एक बाइक से 750 एमएल की एक बोतल, 375 एमएल की एक बोतल और 180 एमएल की एक बोतल विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. दोनों की पहचान रोह थाना क्षेत्र के समरिगढ़ थाना रोड निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार और 20 वर्षीय रमेश कुमार के रूप में हुई. 16 बोतल शराब बरामद कुछ देर बाद गश्त कर रहे एएसआइ बृज किशोर साह को एक संदिग्ध बाइक दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे. पुलिस को देखते ही दोनों युवक मोटरसाइकिल को जमीन पर पटक कर जंगल की ओर फरार हो गये. तलाशी लेने पर बाइक के समीप से 750 एमएल की 10 बोतलें और 375 एमएल की छह बोतलें विदेशी शराब बरामद की गयीं. पुलिस बाइक जब्त कर थाना ले आयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक की जांच की जा रही है और फरार आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सभी मामलों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JAVED NAJAF

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >