डाकघरों में आइटी 2.0 प्रणाली का शुभारंभ

अब हाइटेक होंगी डाक सेवाएं

अब हाइटेक होंगी डाक सेवाएं

प्रतिनिधि, नवादा नगर.

नवादा डाक मंडल में सोमवार को एक नयी तकनीकी क्रांति की शुरुआत हुई. जिले के मुख्य डाकघर में केक काटकर एडवांस पोस्टल टेक्नोलॉजी 2.0 प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी, तकनीशियन और कर्मचारी मौजूद रहे. एपीटी 2.0 के लागू होने के साथ ही जिले के सभी डाकघर पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन मोड में कार्य करना शुरू कर दिया. इस अत्याधुनिक प्रणाली के माध्यम से डाक सेवाएं पहले से अधिक पारदर्शी, तेज और भरोसेमंद बन गयी. ग्राहक अब अपने पार्सल या पत्र की स्थिति को रियल टाइम में ट्रैक कर सकेंगे और बुकिंग व डिलीवरी की जानकारी उन्हें एसएमएस के जरिये तुरंत मिल जायेगी. डाक विभाग के सोनू कुमार ने बताया कि यह बदलाव एक बड़ी तकनीकी छलांग है, जो डाकघरों को आधुनिक स्वरूप देगा. इससे आम लोगों को बेहतर सेवा अनुभव मिलेगा. उद्घाटन के साथ ही यह प्रणाली चार अगस्त से पूरी तरह प्रभावी हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >