Nawada News : रविवार को दिवंगत पत्रकार स्व. रणजीत कुमार की 27वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया.
पत्रकारिता के माध्यम से गरीबों और वंचितों की उठाई आवाज
नवादा जिला पत्रकार संगठन की कौआकोल इकाई के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. रणजीत कुमार अपनी ईमानदार पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी थे और पत्रकारिता के माध्यम से गरीबों, वंचितों तथा असहाय लोगों की आवाज बनकर हमेशा समाजहित में कार्य करते रहे.
समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
पत्रकार दशरथ मिस्त्री और नवीन कुमार ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. रणजीत कुमार द्वारा समाजहित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.
समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में राजीव रंजन, रजनीश कुमार, रौशन कुमार सोनू, कुमार सानू, अजय कुमार, अमित कुमार, शैलेश कुमार, रामानुग्रह प्रसाद, नरेंद्र कुमार वर्मा उर्फ लाल बाबू सहित दर्जनों समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने दिवंगत पत्रकार स्व. रणजीत कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया.
Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
