Nawada News : नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में शुक्रवार को फसल चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, मारपीट की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं. गंभीर रूप से घायल हिरा यादव को कौआकोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि हिरा यादव के खेत में लगी मूंग की फसल को आरोपित पक्ष के लोगों ने अपने पशुओं से चरा दिया था, इसको लेकर हिरा यादव और कामेश्वर यादव के बीच पहले कहा सुनी हुई,जो देखते ही देखते मारपीट कि घटना में बदल गई, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए,जिनमें हीरा यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद हीरा यादव ने कौआकोल थाना में लिखित आवेदन देकर कामेश्वर यादव सहित नौ लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पु
नवादा के लालपुर में फसल चराने को लेकर मारपीट, तीन लोग जख्मी, नौ पर केस दर्ज किया

नवादा के लालपुर में फसल चराने को लेकर मारपीट, तीन लोग जख्मी, नौ पर केस दर्ज किया
Copied link
नवादा जिले के कौआकोल में फसल को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं. एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. मामले में नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.